Brahmakumaris Blessing House
बी के डॉ. रीना दीदी (भोपाल) इंटरनेशनल योगिनी अवॉर्ड समारोह में योग सेवा सम्मान से सम्मानित
ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस भोपाल सेवाकेन्द्र संचालिका राजयोगिनी बीके डॉ. रीना दीदी को आध्यात्मिक सेवा और योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए योग सेवा सम्मान इंटरनेशनल योगिनी अवॉर्ड इंडियन योगिनी संगठन एंड विशिप्सा एड्यूग्लाइफ़ द्वारा योग सेवा सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ ईश्वर वी बसवारेडी डायरेक्टर एम डी वाय एन आई एवं श्रीमती रेणुका मिश्रा एडवाइजर फाइनेंस एम.एच. आई. भारत सरकार, आर.एच. लता जी इंडियन योगिनी संगठन फाउंडर और ऑर्गेनाइजर रहे।
डॉ. ईश्वर वी. बसवारेडी एक्स.डायरेक्टर एम.डी.वाय.एन.आई ने कहा कि बीके डॉ. रीना दीदी लंबे समय से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने और लोगों को योग व सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन से हजारों लोग मानसिक शांति और बेहतर, खुशहाल जीवन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
अवॉर्ड प्राप्त करने पर बीके डॉ. रीना दीदी ने उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे लिए एक और बड़ी जिम्मेदारी एवं प्रेरणा है, समाज सेवा और आध्यात्मिक जागरूकता के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मैं आगे भी समाज में योग, आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों के प्रसार के लिए निरंतर कार्य करती रहूंगी।
कार्यक्रम में देश विदेश से कई सम्माननीय हस्तियां एवं योग और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।







