Connect with us

Brahmakumaris Blessing House

राज्यपाल-सीएम ने सराहा ब्रह्माकुमारीज का नशा मुक्ति अभियान

Published

on

राजयोग भवन में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने की ब्रह्माकुमारीज के नशा मुक्ति अभियान की सराहना

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री मंगू भाई पटेल के विशिष्ट आमंत्रण पर 15 अगस्त को राजभवन, भोपाल में गणमान्य अतिथियों से मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्थान की ओर से राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी, जोनल इंचार्ज भोपाल, जोनल सचिव बीके डॉ. रीना बहन, बीके नेहा बहन, बीके दीपेन भाई, बीके रावेंद्र भाई एवं बीके प्रकाश भाई उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुले मंच से ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाले ऐसे अभियान समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार के प्रयास लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, सुखी और संस्कारवान जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा देशभर में नशामुक्ति एवं जनजागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाना है।

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा अभियान की सराहना किए जाने से ब्रह्माकुमारीज संस्थान के इस सामाजिक अभियान को नई ऊर्जा एवं प्रोत्साहन मिला है।