Connect with us

brahmakumaris gulmohar bhopal

ब्रह्माकुमारीज रोहित नगर द्वारा श्रमिक महिलाओं का सम्मान

Published

on

महिलायें नए भारत की ध्वजवाहक विषय पर कार्यक्रम सम्पन्न

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ आयोजन ब्रह्माकुमारीज मे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सम्पूर्ण भारतवर्ष मे हो रहे आयोजन

ब्रह्माकुमारीज  गुलमोहर कालोनी द्वारा महिला श्रमिकों का हुआ सम्मान

भोपाल 08 मार्च 2022 :
ब्रह्माकुमारीज द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम के
अंतर्गत आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सहस्त्रबाहु नगर मे कार्यक्रम आयोजित किया गया
| कार्यक्रम मे बी की ऋचा दीदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति मे नारी का बहुत सम्मान रहा
है | . हमने जो पूर्वजों से सीखा है चलना बोलना करना हम जो कर्म करते हैं संस्कृति के
विपरीत ना हो | विदेश जाकर बच्चे अपनी संस्कृति को भूल जाते हैं अपने घर परिवार
संस्कृति को न भूलें, क्योंकि हमारी संस्कृति बहुत महान है जिसने देवी देवताओं को जन्म
दिया. उन को जन्म देने वाली भी नारी ही है. भारत भूमि राम सीता राधा कृष्ण की
जन्मभूमि है. उनकी श्रेष्ठ कर्मों के कारण ही उनका इतना गायन और पूजन किया जाता है.
नारी अष्ट शक्ति धारी है इसलिए उसे सदा अपनी गरिमा को कायम रखना चाहिए | उन्होंने
कहा कि महिलायें नए विश्व की ध्वजवाहक है, नारियों को परमात्मा ने विश्व परिवर्तन के
कार्य मे आगे रखा है |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बी के किरण बहन जी ने कहा कि नारी शक्ति स्वरूपा है जब
जब शक्ति जागी है तो असुरों का विनाश हुआ है प्रत्येक नारी को अपने शरीर के अंदर छुपी
हुई शक्ति का ज्ञान होना चाहिए |
कार्यक्रम मे उद्बोधन देते हुए बी के सुरेश भाई जी ने कहा कि जो शासकीय योजनायें जो
शासन चला रहा है उसके बारे में भी ज्ञान होना चाहिए आज शासन की ओर से महिलाओं
को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ढेरों योजनाएं चल रही हैं जिसका ज्ञान ना होने से अधिकांश
महिलाएं लाभ नहीं ले पाती हैं इसलिए प्रत्येक महिला को सजग बनना चाहिए योजनाओं
की जानकारी अपने पास रखनी चाहिए और उससे लाभ लेना चाहिए | अपने अधिकारों के
लिए जागरूक होना चाहिए महिलाएं किसी से कम नहीं है चाहे वह गरीब हो या अमीर हो
अगर आपके अंदर वह हुनर है वह जज्बा है और कुछ कर गुजरने की हिम्मत है तो कहीं भी
पीछे नहीं है इसलिए आप सभी से मेरा नम्र निवेदन है कि आप सभी एक दूसरे को सम्मान दें
किसी की बुराई ना करें सभी को आगे बढ़ाएं और अगर कोई भी दिक्कत है तो सरकार से आप

मदद जरूर लें क्योंकि सरकार के द्वारा इतनी योजनाएं जो बनाई गई हैं माताओं बहनों के
लिए अधिकारों के बारे में आप सभी को जानकारी होनी चाहिए ताकि आप अपने अधिकार
के लिए आगे आ सकें और
बी के राम भाई ने कहा जी नारी दो मात्रा में नर से भारी है, इसलिए नारी वह कर सकती है
जो एक पुरुष भी नहीं कर सकता इसलिए हमारे भारत देश का गायन है वंदे मातरम भारत
माता की जय और किसी भी देश को भारत माता नहीं कहा गया है इसलिए आप सब
वंदनीय है सदा खुश रहे सकारात्मक सोच रखें सभी से मिलजुल कर रहे | माताएं बहने
आपस में भी एक दूसरे का सम्मान करें क्योंकि नारी जब नारी को ही सम्मान देना भूल गई
है इसलिए आज यह परिस्थितियां बन गई है कि लड़ाई झगड़े हो रहे हैं अगर नारी नारी को
सम्मान देना सिख जाये तो पुरुष वर्ग भी नारी को समान अवश्य ही देगा |
नारी गौरव है. जैसे ही मदर टेरेसा कल्पना चावला सुनीता विलियम्स आदि ने अंतरिक्ष में
पहुंचकर अपना कीर्तिमान स्थापित किया. नारी जगत जननी है ब्रह्मा विष्णु शंकर को भी
नारी के आगे शीश झुकाते देखा है. हमारी भारतीय संस्कृति में अनेकता में एकता है और
भारतीय संस्कृति आदि काल से देवी देवताओं की संस्कृति के रूप में चली आ रही है. देवी
संस्कृति के कारण ही भारतीय संस्कृति जीवित है नारी बेटी मां बहू बहन बनकर अपने
कर्तव्य का निर्वाह करती है तभी तो नारी सारे परिवार का आधार है | दया प्रेम ममता
करुणा यह नारी के दिव्य गुण है. इन्हीं गुणों को गौतमबुद्ध एवं महावीर स्वामी ने  अपनाया
और भगवान कहलाए |
कार्यक्रम का कुशल संचालन बी के राम भाई ने किया | कार्यक्रम मे दैनिक मजदूरी द्वारा
भवन निर्माण के कार्य मे लगे महिलाओं का ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा सम्मान किया गया |